Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: पोटका में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया

Jamshedpur. जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 जनवरी को सूचना मिली थी कि पोटका थाना क्षेत्र के जुगसलाई राम बाबा इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त हो रही है।

सूचना सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सर्च अभियान चलाकर सागर मंडल (21 वर्ष, बालीगुमा, कदमा) और मितेश मंडल (22 वर्ष, गुड़डीह, पोटका) को पकड़ा।तलाशी में 3.0 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन व अन्य सामग्री बरामद हुई।एसपी ने कहा कि पोटका थाना कांड संख्या 05/2026 के तहत धारा 21(a)/29 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version