Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: आजाद नगर फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी इमरान उर्फ विक्की हथियार के साथ गिरफ्तार, शहर से भागने की फिराक में था

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने आजाद नगर में मोहम्मद करीम पर हुई फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी इमरान उर्फ विक्की को तामोलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को 2 अप्रैल की देर रात सूचना मिली थी कि इमरान उर्फ विक्की तमोलिया मोड़ पर मौजूद है. तुरंत डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में इमरान विक्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. सिटी एसपी ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है. पुलिस जल्द ही बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी. पुलिस इस मामले में मोनी इमरान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

शहर से भागने की फिराक में था

पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि इमरान शहर छोड़कर भागने की फिराक में था. इस बीच ही पुलिस टीम तमुलिया मोड़ पर पहुंची और उसे दबोच लिया. वह पुलिस को देखकर भाग रहा था, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक हथियार भी बरामद किया है. साथ में एक खोखा भी बरामद किया है.

यह है मामला

आजाद नगर में एक अप्रैल को मोहम्मद करीम पर फायरिंग हुई थी. गौरतलब है कि इस फायरिंग केस में इमरान उर्फ विक्की और मोनी इमरान उर्फ कटप्पा समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इमरान विक्की आजाद नगर के चेपा पुल के पास स्थित स्काई टच समिति का रहने वाला है. पुलिस इस मामले में मोनी इमरान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

Exit mobile version