Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: बर्मामाइंस में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को पकड़ा, दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद
Headlines

Jamshedpur: बर्मामाइंस में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को पकड़ा, दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद

News DeskBy News DeskOctober 20, 2026Updated:October 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को पकड़ा है, जिनमें दो युवक और एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में कपाली के रहने वाले मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात सामने आई है। मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड स्थित पास्ता साइडिंग का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को पकड़ा।

बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवक अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहे हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक नगर संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पकड़े गए युवकों की पहचान मो. अयान आलम और मो. सादिक आलम के रूप में हुई है, जबकि तीसरा एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने कथित तौर पर कपाली निवासी मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने की बात बताई है। फिलहाल, बर्मामाइंस थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JMM के हजारीबाग जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के कमरे से शव बरामद, पूर्व मंत्री ने लगाये ये आरोप

October 22, 2026

Amit Shah की Rahul Gandhi को नसीहत, धरने-प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाएं…

October 22, 2026

Jharkhand: राहुल के राष्ट्रविरोधी ताकतों से संबंध, वह लोगों को भड़का रहे हैं, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा आरोप

October 22, 2026
Recent Post

Jamshedpur: हरहरगुट्टू के बड़ा तालाब में नहाने के दौरान डूबने से अधेड़ की मौत, परिवार में मातम

October 22, 2026

4 साल के बेटे को लेकर युवक 120 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा, कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया, जानें क्या है मामला?

October 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group