Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह में चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी टुरा तियु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दक्षिण सरजामदा पुराना बस्ती नीचे टोला निवासी महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि 12 जुलाई की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं, तभी उनके चचेरे भाई टुरा तियु ने जबरन दुष्कर्म किया।

शिकायत के आधार पर सोमवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Exit mobile version