
Jamshedpur. मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ में तड़ीपार गुड्डू पांडेय के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में टेका चौधरी को गिरप्तार कर लिया गया है. मानगो आस्ता स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी को पुलिस ने पकड़ा. उसके पास से पिस्तौल समेत अन्य हथियार जब्त किया गया है. गौरतलब है कि बाइक पर सवार टेका चौधरी अपने साथी के साथ पहुंचा और कॉल बेल पहले घर का बजाया और फिर गाली गलौज की. उसके बाद गोलियां चलायी. दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर गोलियां चलायी गयी. गुड्डू पांडेय तड़ीपार है. जिसके कारण वह घर में नहीं था. गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले निकले. लेकिन तबतक हमलावर फरार हो गये थे.
हमलावर टेका चौधरी शातिर अपराधी अमरनाथ सिंह की हत्या के मामले में जेल गया था. फिलहाल वह जमानत पर बाहर है. वह गणेश सिंह के गिरोह से जुड़ा है. इस संबंध में गुड्डू पांडेय के पिता बिजेन्द्र पांडेय ने उलीडीह थाना में आस्था स्पेस टाउन निवासी टेका चौधरी उर्फ दीपक चौधरी व एक अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत की है.
