
Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को रविवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि कदमा के एलआइसी ग्राउंड के पास दो युवक हथियार लेकर संदिग्ध तरीके से घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर कदमा थाना पुलिस ने छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू ग्वाला बस्ती निवासी अंकुर सिंह और सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी देवनगर निवासी उदयभान सिंह के रूप में हुई है. दोनों के पास से देशी लोडेड पिस्तौल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार बदमाशों में एक आरोपी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में छूटकर बाहर आया था. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
