Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा में तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल व मैगजीन भी बरामद

Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को पुलिस ने इस कांड में फायरिंग करने वाले दो और आरोपियों आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी सद्दाब खान उर्फ बिल्ली और शास्त्रीनगर के शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बिष्टुपुर बीएच एरिया में दोनों आरोपियों के होने की सूचना पुलिस को मिली. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने छापामारी दल का गठन कर मौके पर पहुंचकर सद्दाब और शुभम को धर दबोचा. दोनों की निशानदेही पर फायरिंग में उपयोग की गई पिस्टल व मैगजीन भी बरामद की गई.

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने पूछताछ में यह बतायो कि मृतक गोरा लंबे समय से उन्हें धमकाता और डराता रहा था. कई बार गोरा ने उनकी उपस्थिति में हवाई फायरिंग भी की थी. घटना के दिन दोनों आरोपी नशे में थे और गोरा का उनसे विवाद होने लगा. इसी बीच उन्होंने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश और मामले की पूरी गहन जांच जारी है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों को कानून के तहत सख्त कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.

Exit mobile version