Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur police: उलीडीह थाना में पदस्थापित ASI अभिनंदन प्रसाद हुए निलंबित, ऑन ड्यूटी शराब पीने और नशे में ड्यूटी करने के आरोप में एसएसपी ने की कार्रवाई

Jamshedpur. उलीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अभिनंदन प्रसाद को ऑन ड्यूटी शराब पीने और नशे में ड्यूटी करने के आरोप में एसएसपी किशोर कौशल ने सस्पेंड कर दिया. इस मामले में एसएसपी किशोर कौशल से एएसआई अभिनंदन प्रसाद के खिलाफ शिकायत की गयी थी. इसमें उन्होंने फोटो और ऑडियो की रिकॉर्डिंग भी एसएसपी को उपलब्ध कराये थे. शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने जांच का जिम्मा पटमदा डीएसपी को दिया था. जांच में मामले को सत्य पाया गया. उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एएसआई अभिनंदन प्रसाद को निलंबित कर दिया. एएसआई अभिनंदन प्रसाद वर्दी में शराब पीते हुए पाये गये. इसके बाद उन्होंने उलीडीह के राकेश मंडल को फोन कर उससे अपशब्द कहा. गालियां दी. उनकी कॉल रिकॉर्डिंग और शराब पीते हुए तस्वीर को एसएसपी को सौंपा गया. उसके बाद एएसआई अभिनंदन प्रसाद पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया.

Exit mobile version