Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police Big Action: जमशेदपुर पुलिस ने फरार चल रहे 41 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 839 पर दी दबिश, 18 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई

Jamshedpur. पुलिस ने रविवार रात जिले भर में बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें विभिन्न घटनाओं में फरार चल रहे 41 बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है. 839 बदमाशों का सत्यापन किया गया. इनसे पूछताछ की गई. इस ऑपरेशन के दौरान 163 होटल की भी जांच की गई. इस दौरान 18 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने बताया कि रविवार की रात जिस तर्ज पर अभियान चलाया गया था. वह अक्सर चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग पुलिस की मदद करें. पुलिस को जानकारी दें, ताकि शहर को अपराध मुक्त बनाया जा सके.

Exit mobile version