
Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त सैफ अली उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में शामिल दूसरे आरोपी दिल नवाज गद्दी उर्फ बियर की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस मामले की जानकारी गुरुवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद तौकीर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी.
उन्होंने बताया कि घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर सैफ अली को उसके कपाली स्थित ठिकाने से धर दबोचा. गिरफ्तारी के दौरान सैफ अली के पास से एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया. पूछताछ में सैफ अली ने फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी और अन्य कई खुलासे किये.
