
Jamshedpur. उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और झारखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में जमशेदपुर के गोविंदपुर में मारा गया गैंगस्टर और शूटर अनुज कनौजिया जिस भूमिहार मेंशन में छिपा था, उसका मालिक कौन है? अनुज कनौजिया को यहां छिपने के लिए किसने पनाहगाह दी थी? पुलिस अब उसकी तफ्तीश में जुट गयी है. एसएसपी किशौर कौशल ने किशोर कौशल ने बताया कि किसने अनुज कनौजिया को यहां रखा और किस उद्देश्य से वह यहां रह रहा था? उसके साथ उनका क्या लिंक है? इन सारी बिंदुओं पर पुलिस जांच करेगी. उन्होंने कहा कि जो अपराधी को शरण देता है कानूनी तौर पर वह भी दोषी की श्रेणी में आता है. साथ ही पुलिस यह भी पता लगायेगी कि वह जमशेदपुर में रहकर किन बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था. यूपी का शूटर अनुज कनौजिया और यूपी, झारखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया. जब एसटीएफ की टीम छापामारी के लिए पहुंची तो वह गोली चलाने लगा. जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया.
गैंगस्टर और शूटर अनुज कनौजिया सेना के उपयोग वाली पिस्टल का इस्तेमाल कर रहा था. यश ने बताया कि जमशेदपुर में मुठभेड़ के दौरान कनौजिया के पास से पुलिस ने नौ एमएम और .32 बोर की दो पिस्तौल भी बरामद कीं. नौ मिमी पिस्तौल का उपयोग आमतौर पर पुलिस और सैन्य बलों द्वारा किया जाता है.
*भूमिहार मेंशन के गार्ड रूम में छिपा था गैंगस्टर*
कुख्यात बदमाश अनुज कनौजिया भूमिहार मेंशन के गार्ड रूम में छिपा हुआ था. भूमिहार मेंशन जैसा नाम है वैसे कोई हवेली नहीं है. भूमि के एक प्लाट को ऊंची बाउंड्री से घेर कर गेट लगा दिया गया है. गेट पर भूमिहार मेंशन का बोर्ड लगा है.पुलिस ने भुमिहार मेंशन को सील कर दिया है. अंदर जहां लाश थी उस जगह को भी घेर दिया गया है ताकि सुबूत के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो. पुलिस की फोरेंसिक टीम भी यहां से सुबूत एकत्र करेगी.
