Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई भी थानेदार बदले

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 26 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश में कई थाना प्रभारियों को बदलते हुए नए पदस्थापन किए गए हैं। कुछ पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है, जबकि कई को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, आजादनगर थाना प्रभारी चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है। वहीं राजन कुमार को साइबर अपराध थाना से आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। मधुसूदन दे को सोनारी से साइबर अपराध थाना और संजय सुमन को गोलमुरी से सोनारी थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रशांत कुमार सिंह को सीसीआरओ से गोलमुरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि भूषण कुमार को साइबर अपराध थाना से घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार का तबादला साइबर अपराध थाना में किया गया है।

यातायात पदाधिकारियों का हुआ तबादला
इसी तरह यातायात थाना प्रभारी साकची शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है। नित्यानंद प्रसाद को मानगो थाना प्रभारी से यातायात थाना प्रभारी साकची बनाया गया है। घाटशिला अंचल के अंचल निरीक्षक बिरेंद्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी और पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोलमुरी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि गोलमुरी थाना में पदस्थापित रवि होनहागा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। अभिषेक कुमार को बरसोल से परसुडीह तथा कुमार इंद्रेश को बिष्टुपुर थाना से बरसोल थाना प्रभारी बनाया गया है।

सुनील कुमार भोक्ता को श्यामसुंदरपुर थाना से गोलमुरी थाना और पवन कुमार को परसुडीह थाना से श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार को कमलपुर थाना प्रभारी से पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है, जबकि धनंजय पासवान को कदम थाना से कमलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मुकेश कुमार साव को कोवाली थाना प्रभारी से साकची थाना भेजा गया है। अमित कुमार चौधरी को साकची से कोवाली थाना प्रभारी, अनिल कुमार सिंह को मुसाबनी थाना प्रभारी से परसुडीह थाना तथा करमपाल भगत को परसुडीह से मुसाबनी थाना प्रभारी बनाया गया है। पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी से कदम थाना और अमित कुमार को मानगो थाना से डुमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश में सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को नए पदस्थापन वाले थाना अथवा पुलिस प्रतिष्ठान में तत्काल योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

Exit mobile version