Jamshedpur.ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार और नशे के सेवन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर की रात गुप्त सूचना मिली थी कि करनडीह स्थित एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के साथ उसका सेवन भी कर रहे हैं।


