Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: साकची पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की पांच स्पलेंडर समेत छह बाइक बरामद, परसुडीह और बागबेड़ा क्षेत्र के तीन युवक गिरफ्तार, अब सरगना की तलाश

Jamshedpur. साकची पुलिस को बाइक चोरी के मामले को पकड़ने में सफलता मिली है. छह बाइक बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में परसुडीह और बागबेड़ा क्षेत्र के तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी में जुटी है. गिरोह के सदस्य साकची, बिष्टुपुर के अलावा टेल्को ,परसुडीह और बागबेड़ा क्षेत्र से एक दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है. बरामद बाइक में पांच स्पलेंडर एक पैशन है. इसमें तीन का नंबर प्लेट भी निकाल दिया गया है. पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने में जुटी है. इस मामले में पुलिस वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक के कुछ साथी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Exit mobile version