Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: फायरिंग, हत्या समेत कई मामलों के आरोपी रहे सलमान भालूबासा से पकड़ाया, परिजनों ने गिरफ्तारी पर जतायी आपत्ति

Jamshedpur. फायरिंग, हत्या समेत कई मामलों के आरोपी रहे तड़ीपार भालूबासा मुस्लिम बस्ती निवासी मो. सलमान खान को रविवार को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार मो. सलमान के घर पहुंचते ही पुलिस टीम आ धमकी और उसे गिरफ्तार कर लिया. सलमान के गिरफ्तार करने पर घरवालों ने आपत्ति जतायी. घरवालों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस सलमान को गिरफ्तार कर सीतारामडेरा थाना ले गयी, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मो. सलमान की मां संगीता खलको के अनुसार तड़ीपार होने के कारण बेटा सलमान जिला से बाहर रहता था. रविवार को वह घर में नहाने व कपड़े लेने पहुंचा था. इसी दौरान पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले गयी.

Exit mobile version