
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में बीते दिनों दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग की घटना केबाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. घटना में महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए है. वहीं दोनों पक्षों से 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है.
इधर, गुरुवार को बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी शाहरुख के साथ उसके घर में सर्च ऑपरेशन चलाया जहां से पुलिस ने एक गोली बरामद की है. पुलिस कर रही है मामले की जांच इस कार्रवाई के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले घर में आकर गोली रखी और फिर एक घंटे बाद दोबारा शाहरुख को लेकर पहुंची.
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने खुद से शाहरुख के घर पर गोली रखी और कहानी गढ़ते हुए शाहरुख के घर से गोली बरामद किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
