Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कदमा में टाटा स्टील के कर्मचारी के घर से ठगी करने के मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, आरोपी गिरिडीह से गिरफ्तार

Jamshedpur. जमशेदपुर में कदमा के प्रोफेशनल फ्लैट केएस लिंक रोड के रहने वाले टाटा स्टील के कर्मचारी प्रशांत डिंडा के घर से जेवर और दस्तावेजों की ठगी करने का उद्भेदन पुलिस ने किया है. डीएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोलकाता 24 परगना का रहने वाला जयंत कुमार जायसवाल ही फर्जी दोस्त बनकर प्रशांत के घर पर 6 जून को पहुंचा था. जयंत की गिरफ्तारी गिरिडीह से की गई है. उसके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी पुलिस पता लगाने में जुटी है. जयंत ने पूछताछ में बताया कि वह ठगी का रुपये सट्टेबाजी के धंधे में लगाने का काम करता है. एक दशक से वह यही काम कर रहा है. पुलिस को पूछताछ में जयंत ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारियों के घर को ही निशाना बनाया करता है. जब पति ड्यूटी पर होता है जब वह रात को घर जाकर पति का दोस्त बन जाता था और झूठी जानकारी देकर जेवर की ठगी करता है.

Exit mobile version