
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास से लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन किया है. 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे स्कूटी और नकद लूटकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लूटी गयी स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है. दरअसल, मुसाबनी सुरदा निवासी अजीत जेना स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे.
इसी दौरान बेलाजुड़ी काली मंदिर के पास बदमाशों ने उनकी स्कूटी रुकवा ली और मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के बाद बदमाशों ने उनके पास से 4500 रुपये नकद और स्कूटी लूट ली और फरार हो गए थे.
