Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Police: त्योहार को लेकर एसएसपी व सिटी एसपी ने बिष्टुपुर में किया फ्लैग मार्च, बाजार में जगह-जगह तैनात रही पुलिस

Jamshedpur. धनतेरस के मद्देनजर बाजाराें में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है. सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मंगलवार की शाम एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शुभाशीष और डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बिष्टुपुर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया. बिष्टुपुर थाना से सभी पैदल मेन रोड से लाइट सिंग्नल तक गये. इसके बाद बिष्टुपुर बाजार का भी मुआयना किया. बाजार से निकलने के बाद राम मंदिर तक गये. इस दौरान बाजार व चौक चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि धनतेरस में बाजार में लोगों की भीड़ रहती है. इसके मद्देनजर फोर्स की तैनाती की गयी है. सादे लिबास में भी महिला व पुरुष बल को तैनात किया गया है. इसके अलावा चौक चौराहों पर भी फोर्स तैनात हैं.

Exit mobile version