
Jamshedpur. जमशेदपुर की बिरसानगर पुलिस ने विजयानगर में चोरी का खुलासा किया है, जिसमें दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. गिरफ्त में आये आरोपियों में विकास दास (23) और रोहित गोराई (24) है, दोनों बिरसानगर रोड नंबर 3 के रहने वाले है. उनके पास से दो नाक की फुली, एक नथुनी, चांदी का पायल, चांदी की हाथ की मेहंदी मोबाइल, 5-10 रुपये का सिक्का और एक बैग जब्त किया गया है.
इसका खुलासा गुरुवार को बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि अशोक कुमार मोर्या के घर का ताला तोड़कर जेवरात और नगद सहित 1 लाख 20 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इसके एसएसपी के द्वारा सिटी एसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गिरोह को पकड़ा गया. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी चल रही है.
