Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Politics: असम के सीएम बोले, जमशेदपुर पूर्वी-पश्चिमी नहीं जीते, तो झारखंड में सरकार बनाने में मुश्किल होगी
    Headlines

    Jamshedpur Politics: असम के सीएम बोले, जमशेदपुर पूर्वी-पश्चिमी नहीं जीते, तो झारखंड में सरकार बनाने में मुश्किल होगी

    News DeskBy News DeskAugust 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक विधानसभा से छह-आठ लोग खुद को उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं. यह काम प्रदेश नेतृत्व का है, वह जिसे चाहेगा, उसे टिकट देगा. प्रत्याशी के समर्थक बनने से खुद को विवादों से फंसने से कार्यकर्ताओं को बचना चाहिए. जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी की सीटें परंपरागत व काफी अहम है. यहां से यदि हम चुनाव जीतते हैं, तो झारखंड की सत्ता में रहेंगे. ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों के साथ चारों विधानसभा में भाजपा की दमदार जीत के लिए कमर कसकर तैयारी करें. इस बार यदि भाजपा सत्ता में आने से चूकी, तो याद रखना हमें फिर दोबारा वापसी करने में बड़ी मुश्किल हो जायेगी.

    राज्य में घुसपैठियों की आबादी बढ़ कर 60-70 प्रतिशत हो गयी

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है. पहले राज्य में घुसपैठियों की आबादी 20 प्रतिशत थी, अब बढ़ कर 60-70 प्रतिशत हो गयी है. पाकुड़ के गांव से आदिवासी-मूलवासियों को निकल जाने के लिए कहा जा रहा है. यह राजनीति का नहीं, बल्कि गंभीर चिंतन का विषय है. इस मामले में यदि नियमानुसार जल्दी कार्रवाई नहीं की गयी, तो 20 साल के बाद झारखंड का मुख्यमंत्री कोई स्थानीय नहीं, बल्कि एक घुसपैठिया होगा और उसका आदेश यहां के लोगों को मानना होगा. झारखंड में भाजपा जीतती है, तो मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया. फिर उनसे पूछा गया कि क्या बाबूलाल मरांडी या अर्जुन मुंडा, तो उन्होंने कहा कि भाजपा का चेहरा यहां की जनता होगी. ये बातें श्री सरमा ने शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. वे यहां तुलसी भवन में जमशेदपुर महानगर संगठनात्मक बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    if Jamshedpur East-West does not win it will be difficult to form government in Jharkhand Jamshedpur Politics: Assam CM said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group