Site icon Lahar Chakra

jamshedpur Politics: भाजमो के भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Jamshedpur.गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता की अध्यक्षता में भुईयांडीह में आयोजित की. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने नये सदस्यों एवं पदाधिकारियों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया. कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता में भाजमो के भुइयांडीह मंडल अध्यक्ष विनोद यादव शामिल थे. श्री यादव के नेतृत्व में लगभग सभी पदाधिकारी एवं मंडल क्षेत्र के सभी बूथ कमेटी के सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्य ली. सदस्यता लेने वालों में मोहन यादव, रामवृक्ष यादव, अखिलेश यादव, नरेश यादव, उमेश यादव, रामदास मेहता, गंगा प्रजापति, अजय यादव, पंकज यादव, विद्यानाथ पासवान, भुनेश्वर यादव आदि शामिल है.

Exit mobile version