Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Politics: डॉ. अजय बोले, यूपीएससी में सीधी भर्ती पर रोक सामाजिक न्याय की जीत है
    Headlines

    Jamshedpur Politics: डॉ. अजय बोले, यूपीएससी में सीधी भर्ती पर रोक सामाजिक न्याय की जीत है

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने यूपीएससी में लेटरल एंट्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को सामाजिक न्याय की जीत बतायी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं ने लेटरल एंट्री स्कीम का विरोध किया था. ये उसी विरोध का नतीजा है. अब सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा है. डॉ अजय ने कहा कि मोदी सरकार की यह योजना, आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का भाजपाई चक्रव्यूह है. बीजेपी द्वारा लेटरल एंट्री के माध्यम से एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के पद पर आरएसएस के लोगों को नियुक्त करने की योजना थी. मोदी सरकार ने सरकारी महकमों में नौकरियां भरने की बजाय पिछले 10 सालों में अकेले पीएसयू में ही भारत सरकार के हिस्सों को बेच-बेचकर 5.1 लाख पद, भाजपा ने खत्म कर दिए हैं.

    इस दौरान कैजुअल और कॉन्ट्रैक्ट भर्ती में 91 फीसदी का इजाफा हुआ है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 2022-23 तक 1.3 लाख पद कम हुए हैं. डॉ. अजय ने कहा कि नरेंद्र मोदी, संघ लोक सेवा आयोग की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीने जाने का प्रयास था. उल्लेखनीय है कि यूपीएससी ने 17 अगस्त को एक विज्ञापन जारी करते हुए लेटरल एंट्री से 45 ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और डायरेक्टर लेवल की भर्तियां निकाली थी. सरकार के इस फैसले का कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दलों ने विरोध किया था.

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Politics: Dr. Ajay said the ban on direct recruitment in UPSC is a victory of social justice
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    June 24, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group