Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Potka: पोटका में बहला-फुसला कर दो साल की बच्ची के साथ 14 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा गया

Potka. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के तिरिंग में दो साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी 14 वर्षीय किशोर को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. दरअसल, पांच मार्च को बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी किशोर वहां पहुंचा. किशोर का घर भी बच्ची के घर के पास में ही है. किशोर ने बच्ची को खाना खाने का लालच दिया.

किशोर ने बच्ची से कहा कि वह उसके साथ चले उसे खाना खिलाया जाएगा. बच्ची किशोर के झांसे में आ गई और उसके साथ चली गई. बताते हैं कि किशोर उसे अपने घर के पीछे ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. तभी एक अन्य पड़ोसी युवक ने उसे देख लिया. युवक ने शोर मचाया तो बच्ची के परिजन भी वहां पहुंच गए.

इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पोटका थाना पुलिस गांव पहुंची और किशोर को पकड़ कर थाने लाई. थाने में किशोर से पूछताछ की गई. पूछताछ में किशोर ने बच्ची से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पोटका पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई है.

Exit mobile version