Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Protest: परसुडीह-गोविंदपुर सड़क निर्माण में देरी पर जुगसलाई विधायक पर फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने किया रोड जाम, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Jamshedpur. परसुडीह-गोविंदपुर मुख्य सड़क के निर्माण में देरी से नाराज होकर शंकरपुर और सरजमदा के ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया. सड़क की दुर्दशा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और ठेकेदार के विरोध में जमकर भड़ास निकाली. खासकर, जुगसलाई विधायक के खिलाफ नारेबाजी हुई. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर तबतक अवगमन बाधित रहेगा, जबतक उन्हें सड़क बनाने का आश्वासन नहीं मिलता. आठ बार सड़क का टेंडर रद्द हो चुका है.

ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार ने सड़क को पूरी तरह खोदकर छोड़ दिया है. इससे आवागमन बाधित हो गया है. हजारों लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पैदल चलने वालों से लेकर वाहन चालकों तक सभी परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार ने काम पूरा नहीं किया.

सड़क की खराब स्थिति से क्षेत्र में धूल और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है. गड्डों से भरी सड़क से स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है. एंबुलेंस का समय पर न पहुंच पाना जान के लिए खतरा बन गया है.

Exit mobile version