Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर जमशेदपुर में विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

Jamshedpur. भारतीय ओबीसी विचार मंच ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। भारतीय ओबीसी विचार मंच, जमशेदपुर की ओर से राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन झारखंड के राज्यपाल के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन में पूर्णिया सांसद माननीय पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। संगठन का कहना है कि करीब 31 साल पुराने मामले में जिस तरह से पप्पू यादव की गिरफ्तारी की गई है, वह न्यायसंगत नहीं प्रतीत होती।

मंच ने उन्हें लगातार छह बार निर्वाचित सांसद बताते हुए कहा है कि पप्पू यादव अपने क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं और हमेशा जनता के हित में खड़े रहे हैं। भारतीय ओबीसी विचार मंच ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि पूरे मामले में उचित न्याय सुनिश्चित करते हुए पप्पू यादव को अविलंब रिहा किया जाए, ताकि वे अपने क्षेत्र की जनता के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। फिलहाल इस ज्ञापन के जरिए संगठन ने केंद्र और राज्य स्तर पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है।

Exit mobile version