Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR : पुनीत जीवन ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, रक्तदान का लिया संकल्प
Headlines

JAMSHEDPUR : पुनीत जीवन ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित, रक्तदान का लिया संकल्प

News DeskBy News DeskJune 15, 2024Updated:June 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

JAMSHEDPUR. सामाजिक संस्था पुनीत जीवन ने शुक्रवार की शाम शतकधारी रक्तदाओं को सम्मानित किया. बागबेड़ा के डॉ अनुग्रह नारायण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में सबसे कम उम्र के शतकधारी रक्तदाता बारीडीह निवासी क्रांति व शहर में रक्तदान अभियान के जनक सुनील कुमार मुखर्जी ने लोगों मे रक्तदान के प्रति उत्पन्न भ्रांतियों को दूर किया तो उनका हौसला भी बढ़ाया. समारोह में पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने भी लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी.

समारोह में अनुग्रह नारायण शिक्षक सेवा संस्थान के महासचिव सीसी सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में ऐसे आयोजन होने चाहिए ताकि युवा स्वस्थ और मस्त रहे. ब्लड डोनेशन से होने वाले फायदों की भी जानकारी दी. पुनीत जीवन की अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुमारी ने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग से ही क्षेत्र के लोगों को समय पर संस्था रक्त उपलब्ध कराने में सामर्थ हो पाती है.

इस कार्य के लिए जमशेदपुर ब्लड सेंटर के कर्मचारी, पदाधिकारी व अभियान से जुड़े लोगों की भूमिका अहम व सराहनीय है. इस मौके पर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी रक्तदान अभियान को सहयोग करने की बात कही. कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत रक्तदाताओं को याद करके किया और संकल्प लिया गया कि आगे से स्वस्थ रहने तक भी लोग रक्तदान करेंगे और इस अभियान को आगे बढ़ायेंगे. समारोह में बीवीडीए से प्रदीप घोषाल, श्रीराम सिंह, कमल कुमार घोष, आनंद मिश्रा, पीएसएफ से अर्जीत सरकार, उत्तम गोराई, जमशेदपुर ब्लड सेंटर से धीरज कुमार, मनोज कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, सुनील गुप्ता, मुखिया राजकुमार गौड़, रविशंकर के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

युवा पीढ़ी को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहा पुनीत जीवन, शहर के लिए बड़ी पहल : मुखर्जी

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

कार्यक्रम में सुनील कुमार मुखर्जी ने कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं. इससे प्रेरित होकर युवा नियमित रक्तदान कर सकेंगे. हमारे देश में वर्तमान में चार लाख यूनिट रक्तदानत का शार्टफाल है, इस तरह के आयोजन से ही हम इसे पूरा कर सकते हैं.

सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ही हम बढ़ी आबादी की जरूरत को पूरा कर सकेंगे : चौधरी

जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी ने इस मौके पर कहा कि ऐसे आयोजन सराहनीय हैं. स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा किए गए रक्तदान और अभियान के अलावा शिविर के आयोजनों से ही हम जमशेदपुर के आसपास के लोगों को उत्तम क्वालिटी का ब्लड समय पर उपलब्ध करा पाने में सक्षम हो पाते हैं. इससे लाखों जिंदगियां बच पाती है.

शतकधारी रक्तदाता : क्रांति (बारीडीह), एमबी प्रसाद, (सीतारामडेरा), कुमारेश हाजरा (मोहरदा), मनोरंजन गौड़

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

एसडीपी अर्द्धशतकधारी : सार्थक कुमार अग्रवाल, डॉ बीके सिंह, कमल कुमार घोष, आनंद प्रसाद, धीरज कुमार, उत्तम कुमार गोराई

ये किये गये सम्मानित : अमित कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, ज्योति प्रकाश, कृष्णा कुमार, धमेंद्र कुमार रजक, निर्भय कुमार, संदीप सिंह, विनीत कुमार शर्मा, सौरभ सुमन, विजेंद्र चौधरी, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, विकास दीप, अंजू देवी, रिंकू देवी, अर्चना, कामिनी कौशल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील को 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी, कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल का किया गठन

November 4, 2026
Recent Post

Jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण को लेकर वनभूमि का स्थलीय निरीक्षण का फैसला

November 4, 2026

Jamshedpur: करनडीह के एसपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में दो लोग गिरफ्तार

November 4, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील को 2045 तक कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी, कंपनी ने हाईपावर स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी असेसमेंट पैनल का किया गठन

November 4, 2026

Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 4, 2026

Jamshedpur: मानगो नगर निगम और जेएनएसी की कार्यप्रणाली पर विधायक सरयू राय ने उठाये सवाल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप करने की मांग

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group