Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कोयला चोरों ने चोरी रोकने गए कर्मी पर पत्थरों से हमला

Jamshedpur. हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आरोप है कि रेलवे स्टेशन पर कोयले का रैक पहुंचते ही सक्रिय चोर बड़े पैमाने पर कोयला चोरी कर फरार हो जाते हैं। चोरी का विरोध करने वाले ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ भी मारपीट और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी रोकने के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मी शैलेंद्र दुबे ने चोरों का विरोध किया। इससे नाराज चोरों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आरोपी चोर मौके से कोयला लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद साइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कोयला मंगाने वाली कंपनियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे साइडिंग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। रैक लगने के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती नहीं रहती और प्रभावी निगरानी की भी कमी है। इसी का फायदा उठाकर चोर लगातार कोयला चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

Exit mobile version