Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ‘Raid’: कांति गेस्ट हाउस में छापा, लॉज में मिले कॉलेज के छात्र-छात्राएं, हिदायत देकर छोड़ा

Jamshedpur. साकची कालीमाटी रोड स्थित कांति गेस्ट हाउस में शनिवार की दोपहर एसडीओ पारुल सिंह ने छापामारी की. यहां दो कमरे में युवक- युवती को अनैतिक काम करते पकड़ा. छापेमारी से गेस्टहाउस में हड़कंप मच गया. इसके बाद वहां भागाभागी मच गयी. युवक-युवती एसडीओ से माफी मांगने लगे. एसडीओ पारुल सिंह ने घर वालों की सूचित करने की बात कही. जिससे युवक-युवती काफी डर गये. युवक-युवती कॉलेज की छात्र- छात्रा थे. वही, अकेली युवती ने पहले तो साथी के नहीं होने की बात कही. लेकिन इसी बीच उसके मोबाइल पर उसके साथी का फोन आया.

एसडीओ ने युवती से साथी को बुलाने की बात कही. छापामारी की भनक लग गयी. जिसके कारण युवक नहीं पहुंचा. युवक-युवती के माफी मांगने पर एसडीओ पारुल सिंह ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया. कांति गेस्ट हाउस के मालिक को तत्काल बुलाया गया. होटल मालिक को भी सावधानी बरतने के लिए चेतावनी दी गयी और कहा गया कि इस तरह के अनैतिक कार्य करने पर सीधी कार्रवाई होगी. एसडीओ पारुल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि लॉज में अनैतिक कार्य किया जा रहा है. इस पर छापेमारी की. पकड़े गये युवक-युवती को हिदायत देकर छोड़ दिया गया.

Exit mobile version