Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें दे रही दबिश

Jamahedpur.हिमांशु हत्याकांड मामले में फरार चल रहे बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के संचालक नीरज सिंह, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल, विजय कुमार, राहुल दुबे और अमित लोहार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया कर रही है, ताकि बाहरी राज्यो की पुलिस की मदद से उसे पकड़ा जा सके।पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और झारखंड के कई जिलों में छापेमारी कर रही हैं।

इधर, मृतक के पिता अरविंद सिंह ने स्पष्ट कहा है कि वह जल्द ही हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटा पुलिस की मौजूदगी में मारा गया, ऐसे में उन्हें स्थानीय जांच पर भरोसा नहीं है। निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी की जरूरत है।
डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुई गोलीबारी में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी, जबकि प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

Exit mobile version