Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: साकची में बारिश से कार पर पेड़ गिरा, टेंपो भी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग, हावड़ा ब्रिज के पास घंटों सड़क जाम

Jamshedpur. जमशेदपुर में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने के बाद बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी. साकची में हावड़ा ब्रिज के पास एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे. इसके अलावा एक टेंपो भी उसकी चपेट में आ गया. टेंपो में सवारी बैठे थे. गनीमत थी कि बारिश होने के कारण मेन रोड पर वाहनों का मूवमेंट कम था.

इस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. हादसा के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने पेड़ की डाल की चपेट में फंसी टेंपो से महिला यात्रियों को बाहर निकाला. कार में कोई नहीं था. लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने इसकी जानकारी टाटा स्टील यूएसआइएल को दी. इसके बाद टाटा स्टील यूएसआइएल की टीम पहुंची. करीब एक घंटे के बाद पेड़ को काट कर मेन रोड से हटाया गया, जिसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका.

Exit mobile version