Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी के ललन अखाड़ा के मैदान में झंडा पूजन के साथ रामनवमी का शुभारंभ, विशेष होगा जुलूस, दूसरे राज्यों के खिलाड़ी दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

Jamshedpur. सोनारी में ललन अखाड़ा के मैदान में मंगलवार को झंडा पूजन के साथ रामनवमी की शुरुआत की गई, हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद कमेटी के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी. रामनवमी के दिन दूसरे प्रदेश से करतब दिखाने के लिए खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा.

हमेशा की तरह सोनारी ललन अखाड़ा का इस बार भी रामनवमी जुलूस कुछ हटके होगा. इस बैठक में अखाड़ा के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल, लाइसेंसी प्रदीप लाल, संदीप जंघेल, निर्मल जंघेल, मुन्ना, अनिल सिंह, त्रिनाथ, रवि सिंह, समाजसेवी शीतल कुमार इनके अलावा सैकड़ो लोग मौजूद थे.

Exit mobile version