Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: रामनवमी का विसर्जन जुलूस आज, शहर भारी वाहनों की नो इंट्री, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

Jamahedpur. रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की है। शहर के 44 प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) समेत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। प्रशासन के निर्देशानुसार, 28 मार्च की सुबह 6 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था शोभायात्रा और विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।

अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर
मानगो, कदमा और परसूडीह को प्रशासन ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है।इन इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। राज्य स्तर पर भी अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे।विसर्जन घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। घाट क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट और स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर रूट डायवर्सन भी लागू किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव
शहर में अलग-अलग समय पर भारी वाहनों, तीनपहिया और अन्य यात्री वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। कई प्रमुख चौक-चौराहों पर नो इंट्री लागू रहेगी और वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version