Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Ramnavmi: जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, DC और SSP ने किया विसर्जन घाटों का निरीक्षण, जानें क्या है व्यवस्था

Jamshedpur. जमशेदपुर में रामनवमी जुलूस और मूर्ति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. डीसी अनन्य मित्तल के नेतृत्व में प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों और रामनवमी आयोजन समितियों से सहयोग की अपील की है. आम जनता से भी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया गया है. शहर में 220 स्थानों से विसर्जन जुलूस निकलेगा.

इसी को देखते हुए उपायुक्त, एसएसपी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा की. साथ ही आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन ने घाटों पर पर्याप्त रोशनी और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है. पुलिस बल की तैनाती के साथ एंबुलेंस और दमकल वाहन भी तैयार रखे गए हैं.

Exit mobile version