Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Ramnavmi: रामनवमी महोत्सव को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बिष्टुपुर राम मंदिर में बैठक सम्पन्न, समिति से जुड़े कुणाल षाड़ंगी, ये फैसले भी हुए?

Jamshedpur. रामनवमी महोत्सव को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैठक में झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से औपचारिक रूप से जुड़ना रहा। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें भगवा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

कुणाल षाड़ंगी के समिति में जुड़ने से पूर्व विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई एवं प्रभु श्रीराम जी से रामनवमी महोत्सव की सफलता और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से जुड़ना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस अनुशासन, समर्पण और भव्यता के साथ जमशेदपुर में रामनवमी का आयोजन होता है, वह पूरे राज्य के लिए एक आदर्श है।

ऐसे में इस ऐतिहासिक परंपरा को और सशक्त बनाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि कुणाल षाड़ंगी के जुड़ने से समिति का विस्तार हुआ है और इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Exit mobile version