Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर महिला विवि में दीक्षांत समारोह के लिए चल रहा रजिस्ट्रेशन, 31 तक मौका, ड्रेस कोड के लिए लगेगा शुल्क

Jamshedpur. जमशेदपुर महिला विवि में तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को होगा. इस मौके पर सत्र 2023–25 की स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल) की छात्राओं को उपाधि प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे. कुल 25 टॉपर छात्राओं को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार Gold Medal से सम्मानित करेंगे. वहीं, कुल एक हजार रैंक होल्डर छात्राओं को उपाधि प्रमाणपत्र (डिग्री सर्टिफिकेट) प्रदान किया जायेगा.

तीसरे दीक्षांत समारोह में पीजी एवं यूजी वोकेशनल कोर्स (सत्र 2024-25) के डिग्री सर्टिफिकेट के लिए 10 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है. छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना है. जिसके लिए शुल्क एक हजार प्रति विद्यार्थी देना है. वहीं दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से ड्रेस कोड तय किया गया है, जिसके लिए अलग से निर्धारित शुल्क लिया जायेगा.

Exit mobile version