Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोपाल मैदान में हुआ फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल, उपायुक्त और एसएसपी ने लिया जायजा

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाले स्वाधीनता दिवस मुख्य समारोह की तैयारी का जायजा बुधवार को उपायुक्त करण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे ने लिया. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया. उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कल शाम तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिलेवासियों से स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल होने की अपील की. उपायुक्त ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और बची हुई छोटी कमियों को समय पर ठीक कर लिया जाएगा.

रांची में भी हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल
रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया, इस रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया.

रिहर्सल का नेतृत्व उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने किया. दोनों अधिकारियों ने परेड की सलामी ली और परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Exit mobile version