Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Road Accident: जुगसलाई में टाटा पिगमेंट गेट के समीप बस ने कार को मारी टक्कर , बाल-बाल बचे सवार, लगा रहा जाम

Jamshedpur.  जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट गेट के समीप गुरुवार को बस की टक्कर से कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है..इसकी सूचना जुगसलाई थाना को दी गयी, जहां मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच की. घटना गुरुवार दोपहर की है, जहां यात्री बस साकची से सुंदरनगर की ओर जा रही थी.

वहीं कार चालक भी बिष्टुपुर से स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान टाटा पिगमेंट गेट के समीप यह हादसा हुआ, जहां अनियंत्रित यात्री बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी.

गनीमत रही की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं घटना के बाद जाम सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने की तैयारी कर रही है और मौके से जाम हटाने में जुटी है. यह हादसा शहर में यातायात सुरक्षा और बसों के चालकों की लापरवाही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा करता है.

 

Exit mobile version