Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Road Accident: परसुडीह में जेसीबी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, चालक पकड़ाया

Jamshedpur. परसुडीह के खासमहल में सोमवार को सड़क हादसा सामने आया. यहां चार खंभा चौक के पास दोपहर दो बजे के करीब जेसीबी ने बाइक सवार को रौंद दिया. घटना के बाद चालक को सदर अस्पताल ले जाया गया था. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उग्र लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट पहने हुए था. गलत दिशा में जेसीबी सड़क की तरफ आ रहा था. इस बीच ही जेसीबी ने बाइक चालक को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद दिया. जेसीबी ने बाइक चालक को ऐसा रौंदा था कि उसका सिर जेसीबी के चक्का के नीचे आ गया था. बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था. बाइक चालक सिदगोड़ा का बताया जा रहा है.

Exit mobile version