Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, लोहे की पाइप लदा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, चालक की मौत

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास मंगलवार अहले सुबह सड़क हादसा सामने आया. यहां एक ट्रेलर डिवाइडर से टकरा गया, जिससेचालक की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रूंगटा माइंस से जपला (डाल्टनगंज) की ओर लोहे की पाइप लादकर जा रहा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान सुमन कुमार के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को केबिन से बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Exit mobile version