
Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र स्थित व्यस्ततम साकची गोलचक्कर के पास बीती रात 2 बजे एक भयानक सड़क हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडेड ट्रक अचानक सड़क किनारे स्थित प्रसिद्ध ‘सोनी सेंटर’ शोरूम का शटर और आगे का हिस्सा तोड़ते हुए दुकान के अंदर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह दुर्घटना देर रात को हुई, जिस समय सोनी सेंटर दुकान पूरी तरह से बंद थी और सड़क पर भी लोगों की आवाजाही बेहद कम थी। इस वजह से हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, जिससे एक बहुत बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, इस भीषण टक्कर के कारण शोरूम के आगे का हिस्सा, बोर्ड और शटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।