Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: NH 33 पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरायी, वीमेंस कॉलेज की छात्रा समेत दो की मौत

Jamshedpur. मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपला पुल के समीप गुरुवार तड़के करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पश्चिम सिंहभूम के गुवा-जामदा निवासी सीसीरदुगी चातोंबा उर्फ डिम्पी (22 वर्ष) और गोलमुरी (नामदा बस्ती) निवासी सुरजीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कार सुरजीत सिंह ही चला रहा था। कार में गोलमुरी निवासी गुरुदेव सिंह उर्फ राहुल और चाईबासा (जटेंया) निवासी सुनीता तुबिद भी सवार थे, जो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतका शिशिर और घायल सुनीता बिष्टुपुर महिला कॉलेज की छात्राएं हैं और सीतारामडेरा में रहकर पढ़ाई करती थीं।

चारों दोस्त राहुल की कार से गालूडीह स्थित एक होटल में खाना खाने गए थे और वापस जमशेदपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।दुर्घटना के बाद गश्त कर रही एमजीएम थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकाला।

Exit mobile version