Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बर्मामाइंस स्थित बी-2 विद्युत सब स्टेशन में डकैती, गार्ड को बंधक बना की लूट, पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

Jamshedpur. बर्मामाइंस स्थित बी-2 विद्युत सब स्टेशन में हुई हथियारबंद डकैती के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस कांड में संलिप्तता के शक में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने सब स्टेशन में तैनात गार्डों को बंधक बना लिया और करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की सामग्री लूटकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने गार्डों को डराया-धमकाया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं,

वहीं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस घटना के बाद विद्युत सब स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने सुरक्षा बढ़ाने, गार्डों की संख्या बढ़ाने और सीसीटीवी निगरानी को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version