जमशेदपुर. जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला की छत गिरने से कई मवेशियों की दबने की भी खबर है. हालांकि नुकसान का आकलन लगाना मुश्किल है क्योंकि सूत्र बताते हैं कि राहत कार्य में लगे लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहरी का अंदर प्रवेश निषेध किए हुए हैं. इस संदर्भ में विशेष जानकारी हेतु गौशाला से जुड़े लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया.
