Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई, जामताड़ा के दो लोग गिरफ्तार, नशीली दवा की 113 गोलियां बरामद

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को नशाखुरानी गिरोह के खिलाफ बड़ सफलता मिली है. यहां अारपीएफ ने कार्रवाई करते हुए गिरोह से जुड़े दो लोगोंे को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपी जामताड़ा जिले के निवासी हैं, जो ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों से दोस्ती कर उन्हें नशीली दवा खिलाकर उनका सामान चुरा लेते थे. बीते कुछ महीनों में चक्रधरपुर रेल मंडल में नशाखुरानी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गयी थी.

इस पर सख्त कदम उठाते हुए आरपीएफ कमांडेंट पी. शंकर कुटी ने विशेष गश्त और निगरानी के निर्देश जारी किये. इसी क्रम में टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गश्त कर रही आरपीएफ उड़नदस्ता टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निरंजन मंडल उर्फ छानो मंडल और विदुर मंडल के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके पास से नशाखुरानी में प्रयुक्त नशा की 113 गोलियां बरामद की गयी.

Exit mobile version