Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : RSS के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, दशहरा पर विकेन्द्रित कार्यक्रमों की तैयारी
    Headlines

    Jamshedpur : RSS के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, दशहरा पर विकेन्द्रित कार्यक्रमों की तैयारी

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2025Updated:September 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • दशहरा के दिन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बस्तियों में विकेन्द्रित कार्यक्रम आयोजित होंगे 

    जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जुगसलाई नगर ने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया. कार्यक्रम एम.ई. स्कूल रोड स्थित राजस्थान शिव मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्चन और शस्त्र पूजन के साथ हुई. इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता गोपाल जी, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड ने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान किया.

    उनके अनुसार पंच परिवर्तन के मुख्य बिंदु हैं:नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकतासामाजिक समरसता का विस्तारकुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में संस्कारपर्यावरण संरक्षण हेतु जनसहभागितास्व का बोध — आत्मचिंतन और आत्मगौरवगोपाल जी ने कहा कि यह परिवर्तन केवल संगठन तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के जागरण और निर्माण की दिशा में एक संगठित प्रयास है. यह प्रयास एक विकसित, संगठित और संवेदनशील राष्ट्र की नींव रखेगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स, जमशेदपुर थे. इसके अलावा विभाग संचालक इंद्र अग्रवाल, महानगर कार्यवाह रविन्द्र नारायण, नगर संघचालक अवध किशोर बरनवाल, राजकुमार बरनवाल, महेश साहू, नीरज साव, सुमित गोयल, संतोष साहू, गौरव खंडेलवाल, वायु सिंगोदिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    शताब्दी वर्ष की श्रृंखला में आज सुबह मानगो नगर, जमशेदपुर के स्वयंसेवकों ने डिमना रोड पर पथ संचलन निकाला. पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पथ संचलन के समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे.पथ संचलन का समापन स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मैदान में हुआ, जहां सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ. प्रार्थना और कार्यक्रम के बाद पथ संचलन संपन्न हुआ. एकत्रीकरण में उन स्वयंसेवकों के लिए अलग पंक्तियां बनाई गई, जिनका गणवेश पूर्ण नहीं था या जो सामान्य या शुभ्र वेश में थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur: RSS volunteers took out a march preparing for decentralized programs on Dussehra. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group