Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने घाटशिला में की बैठक, पुलिस पदाधिकारियों को दिये ये निर्देश

Jamshedpur.  शनिवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, घाटशिला मे समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही, जहाँ सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए।आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीण एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के विभिन्न थानों में लंबित कांडों, वारंट और कुर्की का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर और शीघ्रता से किया जाए।

सड़क सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ग्रामीण एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी वाहन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया। इसके साथ ही, पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने के लिए “जन-समन्वय” पर विशेष बल दिया गया।

अधिकारियों से कहा गया कि वे आम लोगों के साथ बेहतर तालमेल बिठाएं ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो सके और अपराधों पर प्रभावी रोक लग सके।बैठक के पश्चात ग्रामीण एसपी ने फील्ड का रुख किया और मऊभंडार ओपी एवं घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया।

Exit mobile version