Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: नुवोका सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता, जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी होगा

Jamshedpur. जमशेदपुर के नुवोका सीमेंट प्लांट के स्थायी कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया. 1 जनवरी 2024 से लंबित वेतन समझौता पर मंगलवार को यूनियन और प्रबंधन ने सामूहिक रूप से कर्मचारियों के हित में निर्णय लेते हुए मुहर लगा दी. वेतन समझौता 4 वर्षों के लिए संपन्न हुआ, जो 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी होगा. वेतन समझौते के अंतर्गत औसत बढ़ोतरी 13500 रुपए का होगा. इसके अंतर्गत कर्मचारियों को एमजीबी न्यूनतम गारंटीड बेनिफिट बेसिक का 12 फीसदी मिलेगा. इसके अलावा इंसेंटिव बोनस रिवाइज्ड बेसिक का 8 फीसदी मिलेगा. 31 दिसंबर 2023 के बेसिक में 100 फीसदी डीए को मर्ज कर दिया गया. इसके अलावा एलटीए 35000 से बढ़कर 45000 किया गया. कर्मचारियों को 16 महीने का एरियर भी जल्दी दिया जाएगा. समझौते पर प्रबंधन की ओर से मैन्युफैक्चरिंग हेड इस्ट राजू रामचंद्रन, प्लांट हेड हरि किशोर गारिकापति, वीपी एचआर अर्णव बसु, जीएम एचआर राजीव मिश्रा, आलोक बाजपेई एवं समीर कुमार तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसीडेंट विनय त्रिवेदी, वाइस प्रेसिडेंट संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, विजय देव, एनवी थापा, रणवीर कर्मकार ने हस्ताक्षर किए.

Exit mobile version