Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: SBI ATM में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, ये लगाये आरोप?

Jamshedpur. जमशेदपुर में विभिन्न एसबीआई एटीएम में वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा गार्डों ने आरोप लगाया कि नई सुरक्षा एजेंसी द्वारा उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और बिना वैध कारण के कार्य से हटा दिया गया है।

सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पहले वे डब्लूडब्ल्यूएसओ कंपनी के अधीन कार्यरत थे, लेकिन 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएस ने कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद पुराने कर्मियों को हटाकर नए लोगों की बहाली शुरू कर दी गई।

Exit mobile version