Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

Jamshedpur.सोनारी आशियाना गार्डन निवासी होनहार युवा कैडेट शिखर अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और झारखंड का गौरव बढ़ाया है। भारतीय नौसेना के ऐतिहासिक सेल ट्रेनिंग शिप आइएनएस सुदर्शिनी पर तैनात शिखर उन चुनिंदा 26 कैडेट्स के दल का हिस्सा हैं, जो अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ (अंतरराष्ट्रीय समुद्री उत्सव और परेड श्रृंखला) परेड में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

इस अभियान के लिए पूरे झारखंड से चयनित होने वाले शिखर एकमात्र कैडेट हैं। उनकी इस उपलब्धि से पिता अंकुश अग्रवाल, माता भावना अग्रवाल सहित पूरे परिवार और शहर में गर्व का माहौल है। शिखर हाल ही में अमेरिका के बाल्टीमोर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने मुख्य परेड के लिए आइएनएस सुदर्शिनी को ज्वाइन किया है।

Exit mobile version